Breaking
Tue. Apr 21st, 2026

तेज रफ्तार पिकअप ने ली महिला की जान, चार घायल – ग्रामीणों ने चालक-खलासी को पकड़ा की पिटाई

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चक्रधरपुर-मनोहरपुर के बीच एनएच 320 (डी) पर पटनिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 38 वर्षीय सलोमी चेरोवा की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। गुस्साएं ग्रामीणों ने चालक और खलासी की पिटाई कर दी।

मृतका के पति मरकस चेरोवा ने बताया कि आज सुबह वह अपनी पत्नी, बहन और बच्चों के साथ पैदल पोसैता रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया, जिससे सलोमी चेरोवा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर पिकअप वाहन के ड्राइवर और खलासी को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की।हादसे की सूचना मिलते ही गोइलकेरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि गुरुवार की इस घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Related Post