Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में लगी आग, कई घरों को लिया चपेट में, मची अफरातफरी

रांची :राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में आग लग गई है। आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। मेन रोड़ के रिहाइशी इलाके में आग लगने से अफरातफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। धीरे-धीरे आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। कई घरों में रखा घरेलू सामान, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा बैटरी चार्जिंग के दौरान हुआ। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग इसकी विस्तृत जांच में जुटे हैं।

Related Post