Breaking
Sun. May 10th, 2026

कोयला कारोबारी मनीष धानुका ने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारी, अस्पताल में दम तोड़ा

रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मार्मिक घटना सामने आई है, जिसमें स्थानीय कोयला व्यापारी मनीष धानुका ने अपने ही घर में लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना गाड़ीखाना इलाके में स्थित उनके निवास पर हुई। घटना के बाद मनीष धानुका को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

पुलिस के अनुसार, मनीष धानुका की बॉडी उनके घर के एक कमरे में मिली थी। बॉडी के पास उनका लाइसेंसी हथियार भी पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि गोली उसी हथियार से चलाई गई थी। घटना की खबर फैलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या कोई अन्य वजह रही। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में लोगों के बीच सनसनी फैली हुई है और सभी इस घटना के कारणों को जानने को उत्सुक हैं। पुलिस ने जांच के बाद ही आगे की जानकारी देने की बात कही है।

Related Post