Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

जंगली हाथी के हमले में महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

चांडिल :सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के हेवेन पंचायत के अंडा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना घटी। जंगल में कोचड़ा चुनने गई 59 वर्षीय कुंती देवी की एक जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कुंती देवी पति तेजु महतो की पत्नी थीं और प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह भी जंगल में पेड़ से कोचड़ा चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने उन्हें पीछे से आकर सूंड से उठाकर पटक दिया। हाथी के हमले से कुंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ग्रामीणों ने जब शोर सुना तो वे मौके पर पहुंचे और घायल महिला को घर लाया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया और लोग सहमे हुए हैं।

इधर, वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जंगली हाथियों के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Related Post