Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

बिजली के खंभे पर झूलता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

आदित्यपुर। सरायकेला खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर के सालडीह बस्ती में शुक्रवार को 22 वर्षीय बजरंग लहरी का शव बिजली के खंभे के सहारे लटकता हुआ पाया गया। शव का पैर जमीन से सटा हुआ था और युवक ने चप्पल भी पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा।

मामला संदिग्ध परिस्थितियों वाला प्रतीत हो रहा है, जिसके चलते पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही दृष्टिकोण से जांच कर रही है। घटनास्थल पर शव की स्थिति को देखते हुए यह आशंका भी जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर आत्महत्या का स्वरूप देने का प्रयास किया गया हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post