Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

गालूडीह वाटर पार्क हादसा: लापरवाही से मासूम बच्ची की मौत, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित गालूडीह के बिरसा वाटर पार्क में गुरुवार को छुट्टियां मनाने आई 6 साल की बच्ची की वेव पुल में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान चतरा निवासी मिथुन कुमार की बेटी सृष्टि कुमारी (6) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मिथुन अपनी पत्नी सीमा देवी और तीन बच्चों के साथ जमशेदपुर के मानगो स्थित अपने मामा के घर आए थे। वहां से 12 सदस्यीय परिवार वाटर पार्क घूमने पहुंचा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची वेव पुल में नहाते समय गहराई में चली गई और डूब गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पार्क को अस्थायी रूप से बंद करवा दिया।

गालूडीह थाना प्रभारी ने बताया, “वाटर पार्क में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। हमने पार्क प्रबंधन को नोटिस जारी किया है और हादसे की पूरी जांच कर रहे हैं।” पुलिस ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Related Post

You Missed