Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

फंदे पर लटका मिला अमनप्रीत सिंह चीमा का शव, आत्महत्या करने का संदेह

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी 34 वर्षीय अमनप्रीत सिंह चीमा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार देर शाम तक जब अमनप्रीत अपने कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए—अमनप्रीत फंदे से लटके हुए थे।

घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमनप्रीत के चचेरे भाई गुरप्रीत ने बताया कि अमनप्रीत ऑनलाइन काम करते थे और पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में थे। वह अक्सर खुद को कमरे में बंद कर लेते थे और सुबह से शाम तक अकेले ही काम करते रहते थे। परिजनों के अनुसार, उनका व्यवहार भी कुछ दिनों से बदला हुआ था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगे।

Related Post