Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

बंगाली वासा गांव में पेयजल को लेकर ग्रामीण ने खराब जल मीनार एवं चांपा नल के सामने किया जोरदार प्रदर्शन।

जमशेदपुर/पोटका

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत जामदा पंचायत के बंगालीबासा के निचे टोला में एक जल मीनार एवं दो चापाकल पिछले 1 साल से खराब पड़ा है। वही ग्रामीणों ने पेयजल को लेकर डेगची, बाल्टी एवं हांडी लेकर किया जोरदार प्रदर्शन। खासकर महिलाएं सुबह से ही पेयजल के लिए यहां वहां उन्हें जाना पड़ता है वहीं प्रतिमा कैवर्त, गोलोक कैवर्त, बनमली मुंडा, उल्लास कर ने कहा कि जल मीनार का मोटर 1 साल पहले निकाल कर ले गया मगर अब तक मरम्मत नहीं हो पाया साथ ही चापाकल भी खराब पड़ा है वही इस रास्ते से दर्जनों छात्र कई विद्यालय में पढ़ने के लिए गुजरते हैं। मगर गर्मी के समय पीने के लिए पेयजल उन्हें नहीं मिल पाता है। जिसके कारण छात्र-छात्रा काफी परेशान रहते हैं। वही प्रतिमा कैवर्त ने कहा कि हमें काफी दिक्कत होती है मेहमान आने पर शर्मिंदा महसूस होती है, कि हमें पेयजल के लिए आधा किलोमीटर जाना पड़ता है। साथ ही साथ बर्तन धोने के लिए आदि कार्य के लिए तालाब के पानी पर आश्रित रहना पड़ता है वही ग्रामीणों ने कहा कि एक जल्द से जल्द यदि जलमिनर एवं चापाकल का मरम्मत नहीं होता है तो प्रखंड कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Post