Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

साकची बाजार में दुकानदारों के बीच झगड़ा, डंडे से हमला कर सिर फोड़ा

जमशेदपुर: साकची बाजार स्थित डालडा लाइन में गुरुवार रात करीब 9 बजे ग्राहक बुलाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। रोमर स्विंग मशीन एंड रेडियो कम्पनी के मालिक त्रिलोचन सिंह और उनके बेटे इंद्रजीत सिंह ने पड़ोसी दुकानदार रोमर इंटरप्राइजेज के बलदेव सिंह पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे बलदेव सिंह का सिर फट गया। इस घटना में बलदेव सिंह के बेटे हरप्रीत सिंह को भी हल्की चोटें आई हैं। घायल बलदेव सिंह का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Related Post