Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

आदित्यपुर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और फिरौती मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में ओल्ड सुवर्णरेखा कॉलोनी का अमन कुमार, मांझीटोला का पंकज कुमार और बैंक कॉलोनी का मृणाल बहादुर शामिल हैं।

यह घटना 24 अप्रैल की है, जब नाबालिग के परिजनों ने आदित्यपुर थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विशेष टीम का गठन किया और छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने न केवल लड़की को सकुशल बरामद किया, बल्कि आरोपियों को भी दबोचने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, एसआई आलमचंद्र महतो, राहुल सिंह और सुधांशु कुमार शामिल थे। थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Related Post