Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और डीजीपी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक की पहचान सुमन सौरभ के रूप में हुई है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुरुवार की दोपहर मोरहाबादी मैदान से सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री, विधायक और डीजीपी के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। यह मामला रामगढ़ जिले में दर्ज हुआ था।

गिरफ्तारी के बाद राँची पुलिस ने आरोपी को रामगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। अब रामगढ़ पुलिस आरोपी को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Related Post