Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

पोटका के कुलडीया स्थित दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में विगत छः माह से खराब पड़ा है दो दो चापाकलें परेशान हैं आश्रम वासी

पोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत स्थित दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में करीब बीस कुष्ठ परिवार है जो विगत कुछ महीनों से पेयजल की समस्याओं से जूझ रही है। यंहा ऐसे तो तीन चापाकाल है जिसमें से दो चपाकल बीते कुछ महीनों से ही खराब पड़ा हुआ है। अनेकों ऐसी बुजुर्ग बीमार हैं जो चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। ऐसे इनके नहाने, खाना बनाने, पीने का पानी आदि के लिए मात्र एक चापाकल पर आश्रित रहना इतनी दिन भले ही संभव हो पाया पर जैसे जैसे धूप और गर्मी बढ़ती जा रही है वैसी वैसी यंहा जल संकट गहराना शुरू किया है। पंचायत से जब समाधान का कोई उपाय नहीं निकला तो बस्ती के प्रधान बुद्धेश्वर पात्र इसकी सूचना पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल को दिए तथा आप बीती समस्या को बताते हुए दोनों खराब चपाकलों को यथाशीघ्र मरम्मती करवाने की अनुरोध किए।

पेयजल संकट की समस्या को देखते हुए पूर्व पार्षद करुणामय मंडल द्वारा दूरभाष पर बी.डी.ओ. पोटका को तथा विभागीय जे.ई.होरो जी को व्हाट्सएप के जरिए समस्या से अवगत करवाते हुए त्वरित समाधान की अनुरोध किया गया। उम्मीद है यथाशीघ्र समस्या की समाधान हो जायेगी।

Related Post