Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

*रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से दुमका शहरी क्षेत्र में निकाला गया फ्लैग मार्च*

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग मनाने को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से दुमका शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च टाटा शोरूम होते हुए जिला स्कूल, टीन बाजार, सिंधी चौक से नगर थाना आदि स्थलों तक किया गया। अवसर पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा। उन्होंने जिलावासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की। फ्लैग मार्च में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल सहित अन्य शामिल थे।

Related Post