Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

बागबेड़ा में गहराया जलसंकट, डीसी कार्यालय पहुंचकर लोगों ने की टैंकर से जलापूर्ति की मांग

जमशेदपुर: बागबेड़ा में पानी की समस्या इतनी विकट हो गई है कि स्थानीय लोगों को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक जाना पड़ा। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के बैनर तले, सुबोध झा के नेतृत्व में सैकड़ों लोग डेकची, बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे और जलसंकट के समाधान की मांग की।

लोगों ने कहा कि बागबेड़ा वृहत जलापूर्ति योजना के तहत पानी आपूर्ति का जो समय तय किया गया था, वह बीत चुका है, लेकिन अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। जब इस संबंध में अधिकारियों से पूछताछ की जाती है, तो वे सिर्फ कागजी कार्रवाई का बहाना बनाते हैं। मजबूर होकर बागबेड़ा के निवासियों को डीसी कार्यालय का रुख करना पड़ा।

टैंकर से पानी आपूर्ति की मांग

स्थानीय लोगों ने फिलहाल भीषण गर्मी को देखते हुए टैंकर से पानी आपूर्ति करने की मांग की है। बागबेड़ा में जलसंकट नया नहीं है, बल्कि यह दशकों पुरानी समस्या है। यहां कई इलाकों में 600 फीट तक खुदाई करने के बावजूद भी पानी नहीं मिलता। इस साल गर्मी की शुरुआत होते ही जलसंकट और गहरा गया है।

बागबेड़ा के निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान निकालने की अपील की है, ताकि उन्हें पीने के पानी के लिए भटकना न पड़े।

Related Post