Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

बारात से आ रहे व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर शख्स की हत्या, इलाके में सनसनी

बिहार : सहरसा में बारात से वापस लौट रहे एक शख्स को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मारी दी गयी। बाइक सवार अपराधियों ने इस शख्स को दो गोली मारी और फरार हो गये। मारे गये शख्स की शिनाख्त विनोद कुमार यादव के तौर पर की गयी है। वह सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार यादव एक शादी समारोह में बाराती बनकर नारायणपुर गया हुआ था। सभी कार से गये थे। वापस लौटने के दरमयान किसी कारण विनोद का मन बदल गया और बलुआहा में वह गाड़ी से उतर गया। उसने अपनी बाइक से सहरसा जाने का फैसला किया। जैसे ही वह बाइक से घर जाने के लिए निकला, वहां पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे बलुआहा पुल पर गोली मार दी और बाइक पर सवार हो भाग निकले। विनोद कुमार यादव के सीने और गाल में गोली लगी। गोलीबारी की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गये। सूचना महिषी थाना की पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान विनोद को जल्दबाजी में महिषी पीएचसी ले गयी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली किसने और क्यों मारी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

इधर, वारदात की फैली खबर के बाद सदर SDPO आलोक कुमार ने भी स्पॉट पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने अपराधियों की तलाश के लिए इलाके में नाकेबंदी कर दी गयी है। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Related Post