Breaking
Mon. Oct 12th, 2026

जमशेदपुर: सड़क हादसे में सीपी कबीर क्लब के प्रमुख महंत विश्वनाथ कौशल की मौत

जमशेदपुर। सीपी कबीर क्लब के प्रमुख महंत 80 वर्षीय विश्वनाथ कौशल की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा एग्रिको चौक के सामने हुआ, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने के बाद चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने महंत कौशल को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में जयप्रकाश कौशल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज और लापरवाह ड्राइविंग के लिए लिखित शिकायत दर्ज की गई है।

 

पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

Related Post

You Missed