Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने पुरी राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात कर लिया आशीर्वाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं।

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नौसेना दिवस के मौके पर पुरी राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ उनके पति एवं युवा समाजसेवी ललित दास भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वे पुरी में नौसेना दिवस समारोह सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हैं।

Related Post