Breaking
Thu. Mar 26th, 2026

धनबाद में हाइवा ने बाइक सवार महिला वकील को रौंदा,मौके पर दर्दनाक मौत से फूटा लोगों का गुस्सा…

धनबाद :जिले के झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग के दुखहरनी मंदिर के समीप बाइक पर सवार एक महिला वकील हादसे का शिकार हो गई।तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार महिला वकील को रौंद डाला। इस हादसे में महिला वकील की मौके पर ही मौत हो गई है।बता दें कि महिला वकील का नाम नेहा अग्रवाल है। वह डिगवाडीह की रहने वाली थी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए।लोगों ने दुखहरणी मंदिर के सड़क को जाम कर दिया है। लोगों ने बताया कि कोर्ट से निकलने के बाद वकील नेहा अग्रवाल अपने पति श्याम अग्रवाल के साथ बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रही थी।दुखहरनी मंदिर के समीप भगतडीह चौक की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसके बाद हाइवा का चक्का नेहा अग्रवाल पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Related Post