Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

बिस्टुपुर -: गुजराती महिला मंडल की बैठक जलाराम कुटीर में

गुजराती महिला मंडल की एक बैठक बिस्टुपुर जलाराम कुटीर में संपन्न हुई. जिसमें उपस्थित होकर समाजसेविका सुधा गुप्ता ने आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं मतदान करें. मतदान शत प्रतिशत हो, इसके लिए सबसे अहम भूमिका महिलाएं ही अदा कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि विधानसभा में हम सबको ऐसा प्रत्याशी चुनना चाहिए जो आपके बीच पला बढ़ा हो. आप सब जिसके पास कभी भी बेझिझक अपनी समस्या लेकर जा सकें.

उसके बाद सुधा गुप्ता चैंबर भवन में आयोजित दीपावली मेला में भी शामिल हुईं. वहां जिन व्यवसायी महिलाओं ने स्टॉल लगाया था, उन सबका उत्साहवर्धन किया.

Related Post