रांची में घर के सामने से 4 साल की बच्ची को उठा ले गया युवक, पिता के पीछे-पीछे निकली थी
रांची:चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस रोड से चार साल की बच्ची लापता है. बच्ची का नाम सावित्री कुमारी है जो बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे लापता है. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि बच्ची को एक युवक अपनी गोद में उठाकर ले जा रहा है. परिजनों ने चुटिया थाना की पुलिस को इस बात की सूचना शाम बजे दी है. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को तलाशना शुरू किया है. बच्ची के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बच्ची को ले जाने वाले युवक की भी पहचान नहीं हो सकी है. बच्ची के पिता का नाम शंभु साव है. वह घटनास्थल के समीप स्थित सतीश पांडेय के मकान में किराये में रहते हैं. बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता दुकान से कुछ सामान लेने गये थे. इसी दौरान बच्ची भी उनके पीछे निकल गयी . पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

