Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

रांची के हर मार्ग में महिलाओं के लिए चलेंगे पिंक ऑटो ! 

रांची-:रांची शहर की महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अब रांची शहर के हर मार्ग पर पिंक ऑटो चलने का परमिट मिल गया है। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने यातायात पुलिस अधीक्षक को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि ये ऑटो महिलाओं के ज्यादा आवाजाही वाले रास्तों पर चलेगी। इसलिए जहां महिलाओं के ज्यादा आवाजाही है वहां के लिए इसका परमिट जारी किया जाए। आदेश मिलते ही यातायात पुलिस ने परमिट जारी करने के लिए डीजीपी को पत्र भी भेज दिया है।

ये ऑटो महिला कॉलेज, शिक्षण संस्थान, अस्पताल समेत महिलाओं के ज्यादा आवाजाही वाले मार्गों में खास तौर पर चलाएं जाएंगो। डीजीपी ने इन स्थानों पर पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि रांची के सिमित इलाको में पिंक ऑटो चलते है। इसे सिर्फ महिलाएं ही चलाती हैं और इस ऑटो में यात्रा भी सिर्फ महिलाएं ही कर सकती हैं। पहले पिंक ऑटो बस अरगोड़ा इलाके में चलाए जाते थे। लेकिन महिलाओं की सुरक्षा और छेड़खानी जैसे मामलों पर लगाम लगाने और उनके सफर को आरामदेह बनाने के लिए ये कदम उठाए गए हैं।

Related Post