Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

तीन महीना से पानी के लीकेज से परेशान !

जमशेदपुर-: ।मानगो डिमना मेन रोड़ ( उलीडीह थाना के सामने )के बीच बने ओपन जिम पार्क जिसे जुस्को ने बनाया है लोगों के लिए बहुत कारगर साबित हो रहा है । लेकिन विगत तीन महीने से पानी के रिसाव के कारण लोगों को चलना, ठहलना और कशरत करना मुश्किल हो गया है और अब तो हालत जान पर आन पड़ी है कई लोग घायल होने के बाद पार्क में आना बंद कर दिया है स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत जुस्को को किया । जुस्को ने ईमेल के माध्यम से बताया कि लीकेज उनका नहीं है । समस्या का समाधान होता नहीं देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले से अवगत कराया । पार्क पहुंचे विकास सिंह कहा की मानगो नगर निगम और पेयजल स्वच्छता विभाग लाखों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद होने पर भी मौन है आखिर लोगों की दर्द सुनेगा कौन जब स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता को आम जनमानस से कोई मतलब नहीं है इस्लाम के कारण लोग पार्क में आना बंद कर दिए हैं जिस उद्देश्य से पार्क का निर्माण हुआ था वह उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा । आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा विकास सिंह ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को व्हाट्सएप के माध्यम से ध्यान आकर्षित कराते हुए मामले में संज्ञान लेने को कहा ।

Related Post

You Missed