Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा केंद्र सरकार झारखंड को 1लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये दे।

जमशेदपुर: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने केंद्र के पास झारखंड सरकार के बकाये 1 लाख 36 करोड़ रूपये का भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों के हवाले से ये बड़ी खबर सामने आई है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य के बकाये भगुतान को जल्द से जल्द लौटाए। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर सीएम हेमंत सोरेन ने खुशी जताई है। सीएम हेमंत ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को अपनी बड़ी जीत बताई है। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बड़ी जीत! माननीय सुप्रीम कोर्ट का आभार। सुप्रीम कोर्ट के आज के ऐतिहासिक फैसले से हमारी लगातार मांग सफल हुई है। अब केंद्र से झारखंड को अपने बकाये के 1 लाख 36 हज़ार करोड़ रुपये मिलेंगे।

Related Post