Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

बेंगलुरु में संदिग्ध धमाका, 2 लोग घायल, मौके पर पहुंची NIA की टीम !

बेंगलुरु -: जेपी नगर में संदिग्ध धमाका हुआ है. इस ब्लास्ट में 2 लोगों के घायल होने की खबर है. धमाके के बाद NIA की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कुकर में विस्फोट हुआ है, ये कोई IED नहीं है, लेकिन मौके पर NIA अधिकारी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि हम साफ फुटेज की तलाश में हैं. इस हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों की पहचान समीर और मोहसिन के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक ये ब्लास्ट सुबह 10 बजे के करीब हुआ था. ब्लास्ट में घायल दोनों व्यक्ति उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. ये विस्फोट इतना खतरनाक था कि घर का सामान बिखर गया.

Related Post