Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

महिला की हत्या करने वाला गिरफ्तार, शराब पीने के बाद हुआ था विवाद !

गढ़वा-: महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. वहीं हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि बनसानी पंचायत के टोला भुईया भंवरिया के अकेलवा जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. जहां एक महिला का शव होने की आशंका जताई गई थी. चूंकि साड़ी व चप्पल के आधार पर मृतक महिला की पहचान मीरा देवी ने अपनी माँ समित्री देवी के रूप में की. जिनके पैर में चप्पल व गोदना के निशान थे. जांच में पता चला कि समित्री देवी का प्रेम प्रसंग अब्दुल खान उर्फ लेदू खान के साथ था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब्दुल खान को गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 5 अगस्त 2024 को शराब पीने के बाद विवाद के दौरान समित्री देवी की हत्या कर दी थी. आरोपी का मोबाइल भी उसके घर से बरामद किया गया है. मामले की जांच जारी है.

Related Post

You Missed