Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

हवस बुझाने के लिए सपा नेता ने बुलाई लड़की, अखिलेश यादव के है करीबी !

यूपी-  : अयोध्या के बाद अब कन्नौज में भी नाबालिग से रेप के प्रयास का मामला सामने आया है. इसमें भी सपा नेता की ही संलिप्तता पाई गई है. हालांकि सपा नेता को गिरफ्तार किया गया है. सपा नेता का नाम नवाब सिंह है. जो सांसद डिंपल यादव का प्रतिनिधि रहा है. नवाब ने नाबालिग को उसकी बुआ के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया था. जिसके बाद नाबालिग ने यूपी 112 पर कॉल मदद मांगी. मामला सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के कन्नौज जिला अध्यक्ष कलीम खान नवाब सिंह किनारा करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि नवाब सिंह यादव सपा के सक्रिय सदस्य नहीं हैं.

बता दें कि कन्नौज जिले के सदर कोतवाली इलाके में रहने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख सपा नेता नवाब सिंह यादव पर नाबालिग से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है पीड़ित लड़की ने डायल 112 पर मामले की सूचना दी थी. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से लड़की को बरामद किया था.

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि रात डेढ़ बजे करीब डायल 112 पर एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया है. शिकायत पर तत्काल कोतवाली और पीआरबी की टीम मौके पर पहुंची. यहां टीम ने लड़की को बचाया. वहीं आपत्तिजनक हालत में आरोपी नवाब सिंह यादव को हिरासत में लिया गया. पीड़ित की तहरीर के आधार पर नवाब सिंह यादव के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

बता दें कि इससे पहले अयोध्या से भी रेप का मामला सामने आ चुका है. जिसमें सपा नेता मोईद खान ने 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था. बलात्कार की ये घटना अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र की है. सपा नेता के साथ कुछ अन्य आरोपी भी थे. आरोपियों ने बच्ची से बलात्कार के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया था और फिर लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करके घिनौनी हरकत करते रहे. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित दो महीने की गर्भवती हो गई.

Related Post