Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन !

नई दिल्ली: कांग्रेस के नेता और पूर्व विदेश मंत्री के नटवर सिंह का शनिवार की रात में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे. उनके परिवार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के पास गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली. वे वहां पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे.

नटवर सिंह का जन्म सन 1931 में राजस्थान के भरतपुर जिले हुआ था. कांग्रेस के पूर्व सांसद नटवर सिंह तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार के दौरान 2004-05 में भारत के विदेश मंत्री थे. उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी काम किया. वे 1966 से 1971 तक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े रहे थे. उन्हें सन 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. नटवर सिंह ने कई किताबें भी लिखीं.

Related Post