Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

शहीद खुदीराम बोस की 116वीं पुण्यतिथि पर भव्य बाइक रैली, भारत रत्न की मांग !

जमशेदपुर-: शहीद खुदीराम बोस की 116वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर में सामाजिक संस्था युवा बुद्धिजीवी सेवा समिति की ओर से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बागुनहातु फुटबॉल मैदान से आरंभ हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति के सदस्यों और उपस्थित युवाओं ने शहीद खुदीराम बोस को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा।

समिति के संरक्षक तरुण डे के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने बाइक, कार, और टेंपो में सवार होकर रैली में भाग लिया। यह रैली बागुनहातु से शुरू होकर एग्रिको, भुइंयाडीह होते हुए मानगो पुल तक पहुंची। वहां से सभी ने पैदल यात्रा कर खुदीराम बोस चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर तरुण डे ने कहा, “खुदीराम बोस ने बहुत ही कम उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनके अद्वितीय बलिदान को याद रखते हुए हम उनकी पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हैं।” उन्होंने सरकार से मांग की कि खुदीराम बोस को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए और इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।

इस कार्यक्रम ने शहर में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया और खुदीराम बोस के योगदान को फिर से जनमानस के सामने लाया।

Related Post