Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में श्रद्धांजलि अर्पित की !

जमशेदपुर:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे। उन्होंने यहां उलियान में वीर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह सभा स्थल पर पहुंचे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता के हित में कई योजनाएं चलाई हैं, जिनमें से एक है मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना। इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे, जो कि एक साल में 12 हजार रुपए बनते हैं।

सीएम ने झामुमो के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह इन योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि झामुमो ने आंदोलन कर झारखंड बनाया था और अब इसे विकसित करना है।

सभा में पोटका के विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने भी अपने विचार साझा किए। जल संसाधन मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि भाजपा को झारखंड का विकास हजम नहीं हो रहा है, इसलिए हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया गया था।

Related Post