Breaking
Wed. Sep 30th, 2026

कांवड़िए की बांका में लूटपाट के बाद ह’त्या, सुल्तानगंज से जा रहा था बाबाधाम

धनबाद: टुंडी के बेहड़ा गांव के अभिषेक मंडल की बिहार अंतर्गत बांका जिले के कटोरिया के पास लूटपाट के बाद अपराधियों ने चाकू मार हत्या कर दी. अभिषेक मंडल सुल्तानगंज से कांवड़ लेकर देवघर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहा था. अभिषेक मंडल अपने एक साथी के साथ मुख्य मार्ग से कुछ दूर शौच के लिए गया था. इस दौरान चार-पांच अपराधी आ गए और लूटपाट करने लगे. अभिषेक का साथी यह देख भाग गया. उसने भी हार नहीं मानी और अपराधियों को पकड़ लिया था. भागने के दौरान अपराधियों ने चाकू से प्रहार कर दिया और गला रेत दिया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है. घटना के बाद श्रावणी मेला की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई. वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है. लोग कह रहे है बोल बम यात्रा में कांवड़िया सुरक्षित नहीं है.

Related Post