Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

रांची में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान का मामला दर्ज

रांची।

झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में राष्ट्रगान के अपमान का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राष्ट्रगान के दौरान मंत्री ने अपने कपड़े को ठीक करते हुए कैमरे में कैद हुए, जो उनके व्यवहार को अपमानजनक बताया गया है। शिकायत भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्च पदाधिकारी राहुल दुबे ने दर्ज कराई है।

यह मामला मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के शपथग्रहण को लेकर चल रहे विवाद के बाद सामने आया है। पहले भी बीजेपी ने मंत्री के शपथग्रहण पर शिकायत दर्ज कराई थी। मंत्री हफीजुल हसन अंसारी पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया गया है, जिसमें उनके व्यवहार को अपमानजनक बताया गया है। इस मामले में अब पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post