Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

नाले से मिला भाई बहन का शव बरामद,इलाके में सनसनी फैली

गिरिडीह- जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र में स्थित धावाटांड़ के एक नाले से रविवार सुबह एक ही परिवार के दो लोगों शव बरामद हुआ है। बताया जाता है कि वे दोनों रिश्ते में भाई-बहन हैं।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी।मृतकों की पहचान बिशनपुर पंचायत के धावाटांड़ निवासी राधिका कुमारी (10 वर्ष) और सचिन सोरेन (7 वर्ष) के रूप में हुई है।मामले की जानकारी पुलिस की दी गई। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद से मृतक की माँ और एक दस माह का बच्चा गायब है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पीरटांड़ थाना पुलिस की घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर मौजूद भीड़ हत्या की आशंका जता रहे हैं।गांव में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही है।पुलिस भी आस पास के लोगों से जानकारी इकट्ठा कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Related Post