Breaking
Mon. Aug 10th, 2026

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चाईबासा- तांतनगर के उरांवसाई के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को चाईबासा-भरभरिया मार्ग पर हुई। मृतकों की पहचान मंझारी चिमीसाई निवासी योगेश सिद्दू और भीम सिद्दू के रूप में हुई है। शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों युवक चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में टिकट बुकिंग कराने गए थे और वहां से लौटते समय चाईबासा जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। शाम करीब छह बजे, उरांवसाई के पास उनकी बाइक फिसल गई और वे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वे सड़क पर पड़े रहे। सूचना मिलने पर तांतनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तांतनगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में भीम सिद्दू की मौत हो गई, जबकि योगेश सिद्दू की सदर अस्पताल में मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि दोनों युवक समेत चार लोगों को मजदूरी करने बेंगलुरु जाना था। योगेश सिद्दू अविवाहित था, जबकि भीम सिद्दू दो बच्चों का पिता था। इस घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Related Post