Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

पूर्व एसपी पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने एसआरके कमलेश को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

जमशेदपुर । मानवता सेवा ससंस्थान की ओर से जुगसलाई स्टेशन रोड पानी टंकी परिसर में सामाजिक सौहार्द कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई की समस्या डॉ अजय कुमार के साथ कुछ कहेंगे कुछ सुनेंगे सह लिटी पार्टी का आयोजन मानवता सेवा ससंस्थान के संस्थापक अभिजीत सिंह की ओर से आयोजित की गयी। कोविड-19 काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश को चिकित्सा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों निशुल्क मधुमेह एवं एनीमिया जांच शिविर एवं मलेरिया रोकथाम , ट्यूबरक्लोसिस (टीबी रोग) , एचआईवी एड्स नियंत्रण जागरूकता अभियान के लिए मुख्य अतिथि पूर्व एसपी पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर , मोहम्मद नौशाद आलम , प्रिंस सिंह , राहुल आदित्य , सत्यम सिंह , राकेश साहू ,बबलू झा सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Post