Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ पोटका ने विधायक संजीव सरदार को अपनी तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

पोटका- पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार को पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ पोटका ने अपनी 3 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए अपनी स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने कहा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक पंचायत एवं ग्राम क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं उन्होंने आश्वासन दिया विधानसभा में मैं इस बात को रखूंगा और स्वयंसेवकों की जायज 3 सूत्री मांग का समर्थन भी करूंगा।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महापात्र, पोटका प्रखंड अध्यक्ष विनय भूमिज, प्रकाश चंद्र ज्योतिषी,आनंद देव ,अभिराम सोरेन ,नयन सरदार ,युधिष्ठिर गोप, चितरंजन सरदार ,सुमन गोप, विशाल दास, संदीप पात्रा, ठाकुरदास मुर्मू ,अफसर अली, तपन मंडल ,मोहम्मद असजद, परवीन जहां, वीर सिंह सरदार, विनोद नायक ,मेघनाथ सरदार, शिव महाकुड, मोइना मंडल, परमेश्वर मुर्मु आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Related Post