Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

नील-दीप नि:शक्त सेवा अभियान के संचालक पूर्व जिला पार्षद करुणामय मंडल पहुंचे मुसाबनी प्रखंड के गांवों में


अपने दौरे में निकले पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल जब जादूगोड़ा पँहुचे तो उन्हें कुछ दिव्यांगों के बारे में सुचना मिला जिन्हें सहयोग की शक्त जरूरत थी – सुचना पाकर निःशक्त सेवा अभियान के संचालक पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल पँहुचे मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी इंचड़ा पंचायत की जादूगोड़ा नवरंग मार्केट (सेटेलाइट गली) में – मिले एक अपाहिज नगेन्द्र राम, उम्र – 46 वर्ष से। उनके दोनों पाँव अचल है। उनके पास जो ट्राईसाईकिल है टूट चुका है जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने पूर्व पार्षद को एक ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाने की अनुरोध किये पूर्व पार्षद श्री मंडल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये बी.डी.ओ.मुसाबनी को दूरभाष पर दिव्यांग नगेन्द्र राम की सारी बस्तु स्थिति से अवगत करवाते हुये यथाशीघ्र एक ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाने की अनुरोध किये। बी.डी.ओ.सीमा कुमारी द्वारा तुरंत हामी भरते हुये दिव्यांग प्रमाणपत्र के साथ एक आवेदन देने की बात कही गई तथा अविलम्ब ट्राईसाईकिल उपलब्ध करवाने की आश्वासन दी गई।
इसके साथ साथ नील – दीप निःशक्त सेवा अभियान के संचालक पूर्व जिलापार्षद श्री मंडल माटीगढ़ा गाँव के तेंतुलडंगा पँहुचे। श्री मंडल वँहा दो दिव्यांगों से किये मुलाकात –
1) अरुण गोप, पिता – स्व. प्रेम चन्द्र गोप, उम्र – 51वर्ष।
2) हाराधन गोप, पिता – स्व.कार्तिक गोप
उम्र – 60 वर्ष।
दोनों का ही दोनों पाँव किसी अज्ञात बीमारी के कारण अपाहिज हो चुकी है। लगभग दो वर्षों से ऐसी स्थिति है लेकिन आज तक इनके दिव्यांग प्रमाण पत्र तक नहीं बना है – जब्की इन्हें पेंसन की शक्त जरूरत है। दैनिक मजदूर परिवार में दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण ऐसे लोगों को सही देख भाल करना भी दिक्कत हो जाती है। पूर्व पार्षद इन दोनों दिव्यांगों के परिवार वालों से इनके फोटो एवं आधार की कॉपी लिये तथा इन्हें अगले 25 तारीख के कैम्प में सदर अस्पताल ले जाकर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवा देने तथा तत्पश्चात स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिलवाने की विश्वस्त आश्वासन दिये। आज श्री मंडल के साथ हेमन्त बेहरा एवं फनी भूषण गोप भी उपस्थित थे।

Related Post