Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

जिला परिषद सविता सरदार के नेतृत्व पोटका वीडियो को विभिन्न पंचायत के गांव में खराब चांपा कल एवं जल मीनार की मरम्मत हैतू लिखित ज्ञापन दिया गया

पोटका -13 जिला परिषद सविता सरदार के नेतृत्व में पोटका के BDO महोदय को क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के गाँव में खराब चापाकल और जल मीनार को मरम्मत हेतु एक ज्ञापन दिया गया, BDO महोदय ने सभी को जल्द ही मरम्मत करने का आश्वासन दिया | जामदा पंचायत के गाँव भेलाईडीह में लखीश्वर सरदार के सामने का चापाकल, प्रभात मंडल के घर सामने का जल मीनार, बंगाली बासा गाँव के कृष्णा कैवर्त के घर सामने का चापाकल, बड़ा भालकी के विकास भवन का चपाकल, उलानसाई के प्रा/वि के सामने का चापाकल, झण्डे सरदार के घर सामने का जल मीनार, खितिश मंडल के घर सामने का चापाकल, हेंसल आमदा पंचायत गाँव रांगामाटिया सुशेन मुण्डा के घर सामने, चाकड़ी पंचायत के गाँव पड़ाहातु में समीर सरदार, चगरा सरदार, मातुल सरदार, सुरेश सरदार और दुबेजी सरदार के घर सामने का चापाकल, नारदा पंचायत के गाँव कुन्द्रुकोचा कामारटोला का जल मीनार, और नरेन सरदार के घर सामने का चापाकल, कोवाली पंचायत के ऐदेलडीह का चापाकल और जल मीनार, तेलेनकोचा गाँव के फोटो माझी के घर सामने, पिठिदिरी गाँव के बंकिम महतो के घर सामने का चापाकल, टांगराईन पंचायत के जोजोडीह के खराब जल मीनार शामिल हैं इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार ने कहा कि हमारे मांगे पुरी न होने पर जोरदार आन्दोलन किया जायेगा |
इस अवसर पर दुलाल मंडल, राहुल राय, प्रकाश सरदार, विशाल खांडवाल उपस्थित थे |

Related Post