Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

अडवाणी सरवांगिन विकास ट्रस्ट की बैठक महुआडांड़ के चुटिया मे संपन्न।

अडवाणी सरवांगिन विकास ट्रस्ट की बैठक महुआडांड़ के चुटिया मे संपन्न।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

अडवाणी सरवांगिन विकास ट्रस्ट की बैठक श्री मनोज मिश्रा संस्था के चीफ फूँगसनरी के अध्यक्षता में महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत चुटिया गांव में की गई। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मति सबिता ने बताया कि इस गांव मे विकास की किरण नही पहुँच रही है परिणामस्वरूप गांव में स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार की स्थिति बहुत ही बदहाल है। वहीं स्वयं सहायता समूह को सम्बोधित करते हुए संस्था की राष्ट्रीय सचिव श्री मति सबिता सिन्हा ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी रूप में पीछे नही है जरूरत जगरूकता की है।यहा की महिलाएं स्वावलम्बी बन पाएंगी अगर इन्हे इनके रुचि के अनुशार काम का प्रशिक्षण दिया जाये। परिक्षणोपरांत ये स्वासलमबी बन पायेंगी। जहाँ प्रशिक्षण के लिए संस्था नाबार्ड द्वारा प्रायोजित स्किल डेवलपमेंट का ट्रैंनिंग आयोजित करेगी। अस्था स्वयम् सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरिता ने कहा कि संस्था के बैनेर् तले दो उपसमिति का गठन किया जा रहा है। यह समिति चुटिया मत्स्य मित्र और चुटिया बकरी फार्म के नाम से संचालित किया जायेगा। इन दोनो उपसमिति के अध्यक्ष श्री अनिल यादव, सचिव श्री संतोष नगेसिया, कोषाध्यक्ष श्री महेंद्र नगेसिया को सर्वसम्मति से बनाया गया। इस बैठक मे प्रखंड के कोर्डिनेटर श्री अनिल महतो, श्री दशरथ महतो के साथ कल्चु श्री अमर कुमार, रंगलाल तुरी, हरीनाथ तुरी, जोहणा नगेशीया, सूबेदार नगेशीया, कल्चु नगेशीया, शकुंतला देवी, अनिता देवी, लेन्धा देवी, जलसु नगेशीया, चांदनी देवी, लालो देवी, जलशू नगेसिया , समिथा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Post