Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु कार्यरत गैर सरकारी संस्था विशेस एंड ब्लेसिंग्स को जुगसलाई निवासी समाजसेवी महेंद्र जैन नें एक सिलाई मशीन प्रदान की

जमशेदपुर–महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन हेतु कार्यरत गैर सरकारी संस्था विशेस एंड ब्लेसिंग्स को जुगसलाई निवासी समाजसेवी महेंद्र जैन नें एक सिलाई मशीन प्रदान की ।संस्था की ओर से स्थानीय प्रतिनिधि अरविंद कुमार नें इस मशीन को ग्रहण किया।इस अवसर पर महेंद्र जैन नें कहा कि यह संस्था महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनानें हेतु काम कर रही है।इस नेक कार्य में सहयोग हेतु में मैं आगे भी तत्पर रहूंगा।देवेंद्र सिंह नें कहा कि संस्था के कार्यों से वे भली भांति परिचित है,भविष्य में भी संस्था को सकारात्मक मदद की जाएगी।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी नें इस नेक कार्य हेतु महेंद्र जी को साधुवाद देते हुए संस्था को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दीं।इस अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र जैन,भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह,भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी,जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन,किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री नितिन झा अरविंद कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Post