Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

नावागढ़ में धूमधाम से मनाया जायेगा दुर्गा पूजा, बैठक में पूजा समिति का गठन

नावागढ़ में धूमधाम से मनाया जायेगा दुर्गा पूजा, बैठक में पूजा समिति का गठन

 

जिले के सदर प्रखंड स्थित नावागढ़ पंचायत में इस साल दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाया जायेगा. इसको लेकर वैष्णो दुर्गा मंदिर, पंचमुहान में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पूजा की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी. साथ ही दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए पूजा समिति का गठन किया गया. पूजा समिति का अध्यक्ष रंजीत प्रसाद को बनाया गया. जबकि सचिव प्रमोद प्रसाद और कोषाध्यक्ष जयराम प्रसाद बने. इसके अलावा अन्य लोगों को भी जिम्मेदारियां दी गयी.

Related Post