Breaking
Thu. May 7th, 2026

हाता रामगढ़ आश्रम में संयोजिका. उप -संयोजिका संघर्ष समिति पोटका का बैठक दुखीमनी नायक के अध्यक्षता में हुआ

रामगढ़ आश्रम हाता में संयोजिका उप – संयोजिका संघर्ष समिति पोटका का बैठक दुखीमनी नायक के अध्यक्षता में हुआ |इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक मनोज कुमार सरदार और विशिष्ट अतिथि के रूप समिति के संयोजक सौरभ चटर्जी,पोडाडीहा पंचायत के मुखिया श्रीमती दुखनीमाई सरदार उपस्थित थे |जिसमें समिति का पुनर्गठन किया गया साथ ही जोरदार आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया, जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया जिसमें अध्यक्ष – दुखीमनी नायक, महसचिव – आरती भकत, उपाध्यक्ष – तारा मुण्डा और आनन्दिनी सरदार, सचिव – समित्रा टुडू,गितांजली महतो, कोषाध्यक्ष – मिठु साहु, सह कोषाध्यक्ष – पुतुल साहु को बनाया गया |अतिथियों ने सभी को नयी जिम्मेदारी के लिये सभी समिति के पदिधिकारियों को बधाई दिया साथ ही समिति का अगला बैठक 9 अक्टूबर को समय 10 बजे रामगढ़ आश्रम हाता में करने का निर्णय लिया गया, सभी से समय पर आने का आपील किया गया |
इस बैठक में चंदना दास, गायत्री मंडल, ममता मंडल, कल्पना गोप, बारी सरदार, सोमवारी मार्डी, मातारानी महतो, छायारानी सरदार, जुनु गोप, यशोदा गोंड, राहुल महतो, विशाल खांडवाल, सनातन मुण्डा, अजय सिंह, शिवजन सरदार आदि उपस्थित थे |

Related Post