Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

पति से झगड़ा कर पत्नी ने खाई नींद की गोली, हालत गंभीर

*पति से झगड़ा कर पत्नी ने खाई नींद की गोली, हालत गंभीर*

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

लातेहार :- सदर थाना क्षेत्र के मोंगर गांव में एक महिला ने अपने पति से झगड़ा कर नींद की गोली खाने से उनकी हालत गंभीर रूप से खराब हो गई। बेहोश महिला की पहचान मोंगर गांव निवासी रंजीत सिंह की पत्नी प्रभा देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है। महिला प्रभा देवी ने बताया कि रोजाना मेरे पति के द्वारा शराब पीकर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करते रहता है। जिसको लेकर गुस्सा में आकर घर में रखें नींद की दवा की गोली खा ली। महिला के स्वजन को इसकी जानकारी मिलते ही अनान फनान में बेहोश महिला को सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस को सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Related Post