Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बीमा के बाद पत्रकार सुरक्षा कानून ऐसोसिएशन की दूसरी प्राथमिकता-सियाराय शरण

*बीमा के बाद पत्रकार सुरक्षा कानून ऐसोसिएशन की दूसरी प्राथमिकता-सियाराय शरण*

 

नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को ऐसोसिएशन ने किया सम्मानित

 

दुमका:आज दुमका परिसदन में आॅल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एशोसिएशन की संताल परगना ईकाई की ओर से नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया.

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीमा योजना के बाद पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाना हमारी दूसरी प्राथमिकता है.पत्रकारिता के इस दौर में पत्रकार सुरक्षा कानून अनिवार्य होना चाहिए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमंडल अध्यक्ष राकेश चंदन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रमंडल प्रभारी दशरथ महतो ने किया.मौके पर नितेश कुमार,रामजी साह,सतोष कुमार,कुणाल शांतनु,प्रमोद कुमार,वीरू कुमार दास,निजामुद्दीन,पंकज कुमार, बिसु टुडु,रमेश कुमार साह,अभिषेक कुमार सिंह सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे. सभी ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया.

Related Post