Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

चंदवा। प्रखंड के भूषाड़ गांव में अचेत अवस्था में पड़ा युवक को मीडिया कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल। 

चंदवा। प्रखंड के भूषाड़ गांव में अचेत अवस्था में पड़ा युवक को मीडिया कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

युवक की पहचान बालूमाथ के धाधु गांव निवासी मंगलदीप उरांव, पिता धर्मा उरांव, के रूप में हुई है। इधर मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से बालूमाथ की ओर जा रहा था तभी भूषाड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा काफी देर तक युवक अचेत अवस्था में पड़ा रहा। सूचना मिलते ही मीडिया कर्मियों ने 108 की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया जहां युवक का उपचार कर बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

बता दें घायल युवक कुछ भी बताने से असमर्थ था वाह रविवार की देर शाम तक बेहोशी की हालत में था।

उसकी पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड के द्वारा की गई है।

Related Post