Breaking
Sun. Oct 25th, 2026

*सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होगा झंडोत्तोलन, धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस का पर्व*

जमशेदपुर। सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर चैम्बर भवन परिसर में झंडातोलन किया जाएगा। पूर्वाहन 10:00 बजे चेंबर भवन में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विजय आनद मूनका झंडोत्तोलन करेंगे।

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के मानद महासचिव मानव केडिया ने सभी व्यापारियों, चैम्बर के सदस्यों, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष, प्रतिनिधि से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की। उन्होंने कहा की आज देश आजादी का 75वां वर्ष पूरा कर रहा है और पूरे देश मे आजादी की अमृत महोत्सव का देशवासियों में गजब उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों, चैम्बर के सदस्यों से अपील किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

Related Post

You Missed