Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

लातेहार में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुरुआत कर दिया है। इस दौरान झामुमो समेत कई दलों के लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

लातेहार

 

लातेहार में आम आदमी पार्टी ने सदस्यता अभियान का शुरुआत कर दिया है। इस दौरान झामुमो समेत कई दलों के लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। जिला संयोजक परमेश्वर गंझु की अगुवाई में कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश सचिव आबिद अली प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र चौबे एवं प्रदेश प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव समेत कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के संबोधन में आबिद अली ने कहा कि झारखंड मूलभूत समस्याओं को लेकर पहले से जूझता रहा है

यहां के सत्ताधारी दिनोंदिन मालामाल होते जा रहे। जबकि आम लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं अब लोगों में आशा की किरण जगी है। इधर परमेश्वर गंझू ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य लातेहार जिला का सर्वांगीण विकास करना है जनता के सहयोग के साथ ही यह संभव है।

Related Post