*मुहर्रम के अवसर पर तिलैयाटाँड़ में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन*
बेहतर खेल दिखाने वालो के बीच किया गया पुरुस्कार का वितरण
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
चंदवा। त्याग व बलिदान का त्योहार मुहर्रम के अवसर पर मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के द्वारा तिलैयाटाँड़ में खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में मेहमान टीमो के द्वारा एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुबारक आलम जबकि संचालन इरशाद मुन्ना कर रहे थे। कार्यक्रम की सुरुआत कुर्बान क्लब कुर्से (लोहरदगा) की टीम के खिलाड़ियों ने तिरंगा झंडा फहरा कर खेल की शुरुआत की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंदवा पूर्वी मुखिया रंजीत उंराव, पूर्व उप प्रमुख फ़िरोज अहमद मौजूद थे।खेल को देखने के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे थे।कुर्बान क्लब कुर्से व लोहरदगा समेत तिलैयाटाँड़ की टीम ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।इस दौरान या अली या हुसैन हिंदुस्तान जिंदाबाद आदि नारे भी लगाये जा रहे थे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया रंजीत उंराव व पूर्व उप प्रमुख फ़िरोज अहमद ने कहा कि हम सबो को हसन हुसैन की शहादत से सीख लेने की जरूरत है कि किस तरह से उन्होंने ने इस्लाम की खातिर अपने जान को कुर्बान कर दिया था
।उन्होंने ने कार्यक्रम की सफलता पर कमिटी के लोगो की हौसला अफजाई भी की कहा कि इस तरह के खेल प्रदर्शन से लोगों के बीच ऊर्जा का संचार होता है।प्रतियोगिता में कुर्बान क्लब को प्रथम पुरस्कार व लोहरदगा की टीम को द्वितीय पुरुस्कार व तिलैयाटाँड़ की टीम को तृतीय पुरुस्कारों से नवाजा गया।कार्यक्रम में छः वर्ष के बच्चे मो शाद ने लाठी भांज करतब दिखाकर सबका दिल जीत लिया मौके पर मौजूद कई लोगों ने मो शाद को पुरुस्कार देकर उसको सम्मानित भी किया।
मौके पर मौलाना रिजवान दानिश नदवी,डॉ शम्स राजा, एडवोकेट अब्दुल पत्रकार वा समाज सेवी बब्लू खान सलाम, मो मोज़म्मिल, मो अमानुल्लाह, मोनू अंसारी,मो मुस्ताक, ,मो अरशद, आसिफ,मो सोनू,मोनाजिर, मो सरफराज आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

