Breaking
Tue. Mar 10th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक 13 अगस्त को तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालने का निर्णय

 

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने की बैठक

 

13 अगस्त को तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालने का निर्णय

 

चंदवा। अजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान को पंचायत में चलाने को लेकर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान की अध्यक्षता में पंचायत सचिवालय में बैठक की गई, इसमें अगामी 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराने को लेकर पंचायत में जागरूकता अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया,

पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि अजादी का अमृत महोत्सव देश मना रही है इसके तहत नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, मुखिया नरेश भगत ने कहा कि इस अभियान को पंचायत में भी गति दिए जाने की जरूरत है, अजादी का अमृत महोत्सव जिस तरीके से सफलतापूर्वक मनाया गया इसी प्रकार इस अभियान को पुरा करना है,

इस मे सबकी भुमिका होनी चाहिए,

हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होने की जरूरत है,

हर घर तिरंगा अभियान को घर घर तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने की आवश्यकता है,

बैठक में पंचायत सचिवालय से 13 अगस्त को समय 11 बजे गांव गांव तक तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया,

बैठक में पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत, पंचायत सेवक मुकेश भगत, वार्ड सदस्य जमरूल खान, उप मुखिया सुमन उरांव, अफसाना बीवी, सुषमा मिंज, सावन परहैया, गौरी देवी, सुमंत उरांव, कृपा गंझु, तेज पन्ना, शाहबान खान, देव कुमार, जहांगीर खान, सुरेन्द्र साव, शंकर साव समेत कई लोग शामिल थे।

Related Post