*चंदवा में मुहर्रम पर मातमी जुलूस व आकर्षक ताजिया निकाला गया।*
*या हुसैन या अली के नारों से गुंज उठा शहर।*
चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट
*बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है मुहर्रम।*
*कर्बला में फात्हा सलाम के साथ मुहर्रम संपन्न हो गया।*

लातेहार। मुहर्रम की दसवीं (पहलाम) को चंदवा में मातमी जुलूस निकाला गया,
अकिदतमंदों के या हुसैन या अली के नारों से गुंज उठा शहर,
कामता, बेलवाही, कुजरी, शुक्रबजार से मातमी जुलूस के साथ आकर्षक ताजिया निकाला गया वहीं तिलैयाटांड़, डेमटोली, बोदा, हक्का मुहल्ला (तिलैयाटांड़) बुधबजार से मातमी अखाड़ा जुलूस निकाली गई।

*मातमी जुलूस* कामता चेकनाका, टोरी रेलवे क्रॉसिंग, सुभाष चौंक मेन रोड होते हुए इंदिरा गांधी चौंक पहुंचा यहां फात्हा सलाम की रश्म पुरी कर थाना परिसर पहुंचा।
*समारोह में आकर्षक ताजिया को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया*।
थाना परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसका संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा ने की,
समारोह में आकर्षक ताजिया को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।

*थाना परिसर में ये हुए सम्मानित* बीडीओ पुलिस इंस्पेक्टर और अतिथियों को किया गया सम्मानित
प्रखंड एवं पुलिस प्रशासन ने अतिथियों सामाजिक कार्यकर्ता सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता सह कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, पूर्व प्रमुख हाजी फिरोज अहमद, समाजसेवी रामयश पाठक, समाजसेवी बाबर खान, ग्यास खान, मजीद खान, बबलू खान, भोला खान, पत्रकार सुरेन्द्र वैद्य, सुमित कुमार, दीपक भगत, आदर्श रवि राज, कमलेश कुमार, मुकेश सिंह, मुबारक अंसारी, गौरव दुबे, मूमताज मून को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वहीं अखाड़ा कमिटियों ने पुलिस इंस्पेक्टर मदन कुमार शर्मा, बीडीओ विजय कुमार को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसके बाद अकिदतमं करबला पहुंचे, कर्बला में फात्हा सलाम के साथ मुहर्रम संपन्न हो गया।
*पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त थी*, पुलिस बल की कमान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार, एएसआई नुमान अंसारी, जोसेफ तिर्की व मुनेशर प्रसाद सम्भाले हुए थे।

*इमरजेंसी में ईलाज के लिए मेडिकल टीम थी तैनात*
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य टीम जुलूस में तैनात थी जिसमें सीएचो खुशबू केरकेट्टा, अस्पताल कर्मी मनीष कुमार, धनेश्वर प्रसाद शामिल थे।


