*”हर हर महादेव संघ ” के द्वारा, 21 वां वार्षिक भजन संध्या समारोह में, हजारों भक्तों के बीच समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ” हर हर महादेव संघ ” के द्वारा ” प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ” को ” जमशेदपुर गौरव अवार्ड ” से, संरक्षक अमरप्रीत सिंह खनूजा ( काले सिंह ) , मशहूर भजन सम्राट लखबीर सिंह लक्खा जी, के गरिमामय उपस्थिति में, सम्मानित किया गया. प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार ने इसका श्रेय संस्था के सभी सदस्यों एवं संस्था के सभी शुभचिंतकों के नाम समर्पित करते हुए, हर हर महादेव संघ के संरक्षक अमरप्रीत सिंह खनूजा ( काले सिंह ) जी को तहे दिल से आभार प्रकट किया गया. आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन अपने कर्म के बल पर शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक धरातल में रह रहे जरूरतमंद लोगों के लिए अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए एक अलग पहचान बनाई है. आज इस अवसर पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, रंजन प्रसाद एवं अनूप श्रीवास्तव. उपस्थित रहे

